रहरा क्षेत्र में हुए स्कूली वैन के हादसे के बाद मौके पर खड़े बच्चे। वायरल तस्वीर
रहरा (अमरोहा)। गांव तरौली से छपना जाने वाले रास्ते पर शनिवार की सुबह बच्चों को लेकर जा रही निजी स्कूल की वैन जुगाड़ वाहन को बचाने के चक्कर में गन्ने के खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई है। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
क्षेत्र के गांव हाकमपुर स्थित एसएलजे पब्लिक स्कूल की टाटा मैजिक रोजाना की तरह शनिवार की सुबह को ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। क्षेत्र के गांव तरौली से छपना जाने वाले रास्ते पर मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार जुगाड़ वाहन से बचने के प्रयास में वैन चालक ने सूझ बूझ दिखाते हुए स्कूली वैन को गन्ने के खेत में घुसा दिया।
इस दौरान बच्चों में चीख पुकार मचगई। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद स्कूली वाहन में सवार बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और अपने अपने बच्चों को घर ले गए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि स्कूली वाहन गन्ने के खेत में घुसने की जानकारी मिली है, लेकिन इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। कोई कानूनी कर्रवाई नहीं की गई है। संवाद