फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, दो घायल

Wed, 28 May 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

गजरौला मार्ग पर दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विमला (40) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका पति व दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव सुजमना निवासी शीलू पत्नी विमला के साथ मंगलवार सुबह तिगरी से गंगा स्नान कर बाइक से गांव जा रहा था। गांव जोगीपुरा के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बाइक सवार तीनों घायलों को लेकर धनौरा के सरकारी अस्पताल में पहुंची। डाॅक्टरों ने विमला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गंभीर रूप से घायल विमला के पति शीलू व दूसरी बाइक सवार बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर निवासी राहुल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। राहुल किसी काम से दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें