फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हिरनौटा में बुखार से महिला की मौत

Sat, 11 Oct 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। गांव हिरनौटा में बुखार से महिला की मौत हो गई। उन्हें पांच दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

गांव हिरनोटा में किसान परमाल सिंह का परिवार रहता है। उनकी पत्नी रेखा देवी (46) को काफी दिनों से हेपेटाइटिस-सी की शिकायत थी और छह अक्तूबर से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले पास के ही निजी चिकित्सक से उपचार कराया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें मेरठ लेकर गए। जहां चार दिन तक अस्पताल में उपचार कराया गया। शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। एक बेटी और दो बेटे छोड़े हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा के प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि बुखार से पीड़ित गंभीर मरीज सीएचसी नहीं पहुंचा है। बुखार से मौत के बारे में भी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें