फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Mon, 08 Dec 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। हालांकि, बाद में बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव रूखालू निवासी भागवती (60) को सांस लेने की तकलीफ होने के चलते परिजनों ने शुक्रवार रात को हसनपुर में रहरा अड्डे पर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां शनिवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद शव को अपने साथ गांव ले गए जहां बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीएचसी प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। अस्पताल का पंजीकरण एवं चिकित्सक की उपस्थिति देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें