महिला की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
नगर में मंडी धनौरा रोड फाजलपुर फाटक के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डगरौली निवासी कृष्ण देवी(45) अपने पति कृष्णा व पोती-पोते काजल व शिवा के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार को मंडी धनौरा के पास स्थित गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही गजरौला में धनौरा रोड पर फाजलपुर फाटक के पास बाइक पहुंची, इसी बीच सामने एक बाइक और आ गई। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हुई तो पीछे तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।