इंटर कालेज के छात्र दीपांशु सारस्वत को मिठाई खिलाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के नतीजे रविवार दोपहर जारी हो गए। इंटर में दीपांशु सारस्वत और रूजदार ने बराबर अंक हासिल करते हुए जिला टॉप कर लिया। वहीं हाईस्कूल में अभिषेक ने जिला टॉपर किया।
रविवार को छात्र छात्राओं की सालभर की मेहनत का परिणामों का पिटारा खुला। हाईस्कूल की बात करें तो जीपीएस इंटर कॉलेज भजनपुर के छात्र अभिषेक ने 91.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। वहीं केएसबी इंटर कॉलेज घंसुरपुर माफी के हेमनंदनन शर्मा 91 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जीपीएस इंटर कॉलेज के छात्र अभिनय ने दूसरा और मयंक चौधरी ने तीसरा स्थान बनाया। एसएस चिल्ड्रन एकेडमी से विवेक शर्मा भी तीसरे नंबर पर रहे।
बाहरवीं में पुष्पा सारस्वत इंटर कॉलेज मंगुपुरा के छात्र दीपांशु सारस्वत और नव चेतना इंटर कॉलेज चकीखेड़ा से रूजदार ने जिला टॉप किया। जिले में दूसरे नंबर पर कृष्णा सारस्वत इंटर कॉलेज घनसुरमाफी के छात्र तुषार गिल रहे।
इसके अलावा नव चेतना इंटर कॉलेज के ही छात्र आशीष कुुमार गौतम ने जिले में तीसरा स्थान बनाया। रिजल्ट मिलते ही छात्र छात्राओं की खुशी की ठिकाना नहीं रहा। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इन्होंने खुशी का इजहार किया।