फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से मनसा देवी (60) की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में पुलिस ने बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मृतका मनसा देवी याहियापुर गांव के रहने वाले दिवंगत गणेश सिंह की पत्नी थी। गणेश सिंह का दो साल पहले निधन हो गया था। उनके परिवार में चार बेटे और एक बेटी है। मनसा देवी अपने बच्चों के साथ रहती थीं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब छह बजे मनसा देवी मखदुमपुर के पास राणा खंडसारी उद्योग के सामने सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मनसा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनसा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में मृतक के बेटे लेखराज सिंह की तहरीर पर बाइक की अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें