फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला पर धारदार हथियार से हमला, घायल

Sat, 11 Jan 2025 08:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव गंगापुरी में खेत पर हुए विवाद में पड़ोसी ने ओमकारी पर फावड़े से हमला कर दिया। परिजनों ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है।
विज्ञापन

गंगापुरी गांव निवासी कावेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी चाची ओमकारी जाटव का गांव के पास खेत है। शुक्रवार सुबह 11 बजे ओमकारी बेटी निर्मला के साथ खेत पर गई थीं। उन्होंने देखा कि गांव के ही राहुल ने उनके बोरिंग पर अपना इंजन लगा रखा था। इसका विरोध करने पर राहुल व उसकी पत्नी गुड़िया ने ओमकारी पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने कावेंद्र की तहरीर पर राहुल व उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें