फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक साथ निकले दो दोस्तों के जनाजे, हर आंख नम

Sat, 11 Jan 2025 08:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले दोस्तों के जनाजे में शामिल लोग। ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव पेलीतगा शुक्रवार को दो दोस्तों के जनाजे एक साथ निकले तो हर किसी की आंखों नम हो गई। दोनों बृहस्पतिवार रात करीब करीब आठ बजे पास के ही कपसुवा गांव से बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को गमगीन माहौल व परिजनों की चीत्कार के बीच दोनों शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उधर, मामले में समझौता होने पर पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
क्षेत्र के गांव पेलीतगा निवासी सलीम (19) और नौशाद (20) बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बाइक से कपसुवा से घर आ रहे थे। रास्ते में एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया था। वहीं, हादसे में सलीम और नौशाद की मौत हो गई थी। रातभर मृतक के परिजनों व ट्रैक्टर चालक के बीच समझौते की बात चलती रही। शुक्रवार की सुबह समझौता होने पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। दोपहर बाद दोनों दोस्तों का जनाजा एक साथ निकाला गया। जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमगीन माहौल और मृतक के परिजनों के करूण क्रंदन के बीच उनको गांव के कब्रिस्तान में एक साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें