गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन निवासी सुमित की पत्नी रबीना का कहना है कि वह बीते रविवार को घर पर अकेली थीं। उनका आरोेप है कि गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के लोग गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। गाली गलौज करने के विरोध पर दबंगों ने लाठी डंडे से उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों तीन सगे भाइयों हिमांशु, राहुल, चिंटू और नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव कुदैना निवासी धर्मेंद्र का कहना है कि वह चार जून की दोपहर एक बजे डेयरी पर दूध पहुंचाकर आ रहे थे। इसी समय रास्ते में दीपक, ललित समेत तीन युवक मिले। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।