रजबपुर। हाईवे किनारे देर रात चार महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चाओं का विषय बन गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, जबकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो सोमवार की रात करीब 1:15 बजे का है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो गजरौला और झनकपुरी के बीच स्थित एक पेट्रोल पंप तथा एक ढाबा के आसपास का है। हाईवे से गुजर रहे किसी राहगीर ने देर रात कुछ महिलाओं के सड़क किनारे मौजूद होने की सूचना डायल-112 पर दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन को आता देख वहां मौजूद महिलाएं वहां से चली गईं। कुछ लोग इसे संदिग्ध गतिविधियों से जोड़कर देख रहे हैं। रजबपुर थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामला पुलिस के संज्ञान में है। वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।