फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ग्राम प्रधान के खिलाफ महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 26 Feb 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। विकासखंड की एक ग्राम पंचायत के प्रधान पर गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति की गैर मौजूदगी में अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं शोर मचाने पर आए पीड़िता के बेटे को भी ग्राम प्रधान ने मारने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विकासखंड की एक ग्राम पंचायत में रहने वाली महिला का आरोप है कि 23 फरवरी की दोपहर उसके पति निकटवर्ती गांव में मजदूरी करने गए थे। वह घर पर अकेली थी। उसको घर पर अकेला देखकर ग्राम प्रधान घर में घुस आया और उसको दबोच दिया। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उसके साथ बलात्कार किया। शोर मचाने पर महिला का पुत्र कमरे में आ गया। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उसके पुत्र की गर्दन पकड़ कर मारने की कोशिश की। किसी तरह वह और उसका पुत्र ग्राम प्रधान के चंगुल से बच पाए। महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्राम प्रधान ने घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी है। सीओ
स्वेताभ भास्कर ने बताया कि महिला की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर जल्दी ही ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें