फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का कार्ड बदलकर खाते से निकाले 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में एटीएम का कार्ड बदलकर किसान के खाते से 25 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस को तहरीर दी गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेड़ा निवासी गेंदा मंगलवार को किसी काम से हसनपुर आया था। यहां नगर पालिका के सामने एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन में अपना एटीएम कार्ड लगाकर रकम निकालने का प्रयास किया। लेकिन रकम नहीं निकली। पीड़ित ने बताया कि एटीएम मशीन के रूम में एक युवक खड़ा था। युवक ने रकम निकालने में मदद करने की बात कहते हुए एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद मोबाइल पर प्राप्त हुए संदेश से पता चला कि खाते से पच्चीस हजार की रकम निकाल ली गई है। एटीएम कार्ड बदल लिया गया है। मैसेज देखकर किसान के होश उड़ गए। उसने आसपास आरोपी युवक को तलाश किया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बैंक पहुंचकर मामले की जानकारी दी। एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया गया। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई संजीव मलिक का कहना है एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकालने का मामला जानकारी में है। मामले की तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें