फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा घंटा की वायरलेस सेट परीक्षा में थानेदार फेल, लगी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्रिस्तरीय चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराना जनपद पुलिस के लिए चुनौती है। बावजूद इसके थानेदारों का रवैया नहीं सुधर रहा है। एसपी की आधा घंटे की वायरलेस सेट परीक्षा में सभी थानेदार फेल हो गए। फटकार के सामने थानेदारों से जवाब देना नहीं बना। एसपी ने शस्त्र जमा कराने में नाकामी पर कड़ी नाराजगी जताई। स्पष्ट कहा अगर चुनाव के दौरान झगड़ा हुआ और गोली चली तो थानेदारी जाएगी ही सस्पेंड भी होना पड़ेगा। साथ ही गांव-गांव जाकर गुंडों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। गैर प्रांतों से शराब लेकर गुजरने पर गजरौला थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

सूबे में त्रिस्तरीय चुनाव होना हैं। जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है। चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराना अधिकारियों ने चुनौती से कम नहीं हैं। इसी क्रम में शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे एसपी सुनीति ने वायरलेस सेट पर थानेवार समीक्षा की। जिसमें शस्त्रों के जमा कराने से लेकर गुंडों की धरपकड़ तक के निर्देश दिए। शस्त्र जमा कराने, अवैध शराब पकड़ने और महिला महिला उत्पीड़न मामलों में लचीली कार्रवाई पर नाराज एसपी ने थानेदारों को फटकार लगाई। अवैध शराब पकड़ने में विफल रहरा और सैदनगली थानाध्यक्षों को नसीहत दी। साथ ही डिडौली, गजरौला और अमरोहा नगर को फटकार लगाई। गजरौला थानाध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि हरियाणा मार्का अवैध शराब के वाहन गुजर रहे हैं, जो संबंधित की कार्यशैली पर सवाल उठाता है। इससे साफ है कि शराब के वाहनों से निकलवाने में पुलिस की सहभागिता है। एसपी का गुस्सा देखकर थानाध्यक्षों से उनकी बातों को जवाब देना नहीं बना। इस दौरान एसपी ने स्पष्ट कहा कि अगर घरों में छिपकर बैठे वारंटियों को गिरफ्तार करें। गांव-गांव जाकर गुंडों बदमाशों की गिरफ्तारी करें। स्पष्ट कहा कि अपराधियों के भीतर पुलिस का खौफ होना चाहिए। शस्त्र जमा कराने में लापरवाही बरत रहे हो ठीक है, अगर झगड़ा हुआ और गोली चली तो थानेदारी जाएगी ही साथ में सस्पेंड होना पड़ेगा। करीब 11 बजे तक चली एसपी की वायरलेस समीक्षा के दौरान अधीनस्थों में हड़कंप मचा रहा। एसपी सुनीति ने बताया कि वायरलेस सेट पर थानेवार समीक्षा की गई थी। कई थानाध्यक्षों की कार्यशैली बेहद खराब है। दिशा-निर्देश दिए गए हैं, अगर सुधार नही होता तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें