फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की ट्रेन से कटकर मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शनिवार की रात किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शव ट्रैक पर पड़ा मिला। तड़के शव मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के चककालीलेट रेलवे फाटक के पास की है। क्षेत्र के गांव हसनपुर कचिया में किसान नैन सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटे गौरव (28) का शव रविवार की सुबह रेलवे फाटक से 100 मीटर दूर मुरादाबाद की तरफ ट्रैक पर पड़ा मिला। शव देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर आ गए। एसओ देहात हमबीर सिंह ने बताया कि गौरव की शनिवार की रात किसी समय ट्रेन से कटकर मौत हुई है। प्रथम दृष्टया में उसने आत्महत्या की है। ट्रैक के पास से शराब की बोतल बरामद हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें