फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अली मोहम्मद की तूफानी पारी से विनर क्रिकेट क्लब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया के द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में विनर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फैसल पाशा इलेवन को 26 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विनर क्रिकेट क्लब की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान अली मोहम्मद ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 46 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस तूफानी पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अनवर ने 35 गेंदों में 31 रन और बीनू कुमार ने 12 गेंदों में 16 रन का योगदान दिया। विनर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 170 रन बनाए। फैसल पाशा इलेवन की ओर से दिलनवाज और अजहर अब्बासी ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि सैयद अफरोज हैदर नकवी को एक विकेट मिला।
171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैसल पाशा इलेवन की शुरुआत दबाव में रही। फैजान खान ने 18 गेंदों में 34 रन और हारिस खान ने 24 गेंदों में 23 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया। अज़हर अब्बासी ने भी 10 गेंदों में तेजी से 20 रन बनाए, लेकिन विनर क्लब के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन

फैज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज इलेवन रन देकर तीन विकेट हासिल किए। शारिक ने भी चार ओवर में 24 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। समीर खान ने दो और शुऐब खान ने एक विकेट लेकर फैसल पाशा इलेवन की रन गति पर अंकुश लगा दिया।
लगातार विकेट गिरने के कारण फैसल पाशा इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। इस तरह विनर क्रिकेट क्लब ने 26 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान अली मोहम्मद की शानदार 70 रनों की पारी और फैज़ की किफायती गेंदबाजी विनर क्लब की जीत की सबसे बड़ी वजह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें