फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के साथ दूध समझौता नहीं करेंगे स्वीकार : नेमपाल

Fri, 25 Jul 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। अमेरिका के साथ होने वाले दूध समझौते और जिले में चोरों के आतंक के विरोध में भाकियू शंकर ने जनजागरण अभियान चलाया। भाकियू शंकर के जिलाध्यक्ष नेमपाल सिंह ने कहा कि अमेरिका के साथ दूध का समझौता स्वीकार नहीं करेंगे। समाधान न होने पर काफूरपुर रेलवे ट्रैक पर धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वहीं, अमेरिका के साथ दूध समझौते के विरोध में बृहस्पतिवार को भी फौलादपुर के पंचायत भवन में किसानों का धरना जारी रहा। कुतुबपुर हमीदपुर के पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन शंकर की ओर से जनजागरण कार्यक्रम चलाया। जिलाध्यक्ष नेमपाल सिंह ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति, भारत के किसानों, डेयरी उद्योग को खत्म करने की मंशा से अमेरिका भारत सरकार पर मांसाहारी दूध व मांसाहारी डेयरी उत्पाद समझौता करने का दवाब बना रहा है। उनकी मांग है कि किसी भी हालत में इस समझौते को स्वीकार नहीं किया जाए। जिला संरक्षक ने कहा कि चीनी मिल किसानों के गन्ना का बकाया करीब 55 करोड़ रुपये का भुगतान जल्द कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें