फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जेवर लेकर मायके गई पत्नी, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एक व्यक्ति ने पत्नी पर घरेलू कार्य नहीं करने और सोने-चांदी के आभूषण मायके ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 11 जुलाई 2024 को कस्बा हसनपुर निवासी युवती के साथ बिना दहेज के हुई थी। आरोप है कि धोखा देकर शादी कराई गई। इस मामले में शादी कराने के लिए कुछ लोगों ने एक लाख रुपये लिए थे। शादी में कुल चार लाख रुपये खर्च किए गए थे। शादी क्षेत्र के एक वृद्धाश्रम में संपन्न हुई थी। राजवीर सिंह का कहना है कि शादी के बाद पता चला कि उसकी पत्नी अक्सर बीमार रहती है। बिना बताए ही घर से चली जाती है।
पांच नवंबर 2024 को घर से जरूरी सामान व सोने-चांदी के आभूषण लेकर मायके चली गई। तभी से अपने माता-पिता के साथ रह रही है। एक लाख रुपये मांगे तो उसके परिजन मारपीट पर उतारू हो गए। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें