हसनपुर। पति पत्नी के बीच हो रहे विवाद में पति ने ईंट फेंककर पत्नी की तरफ मारी। ईंट पत्नी को नहीं लगी, जबकि रास्ते में खेल रही आठ वर्षीय बच्ची को जा लगी। जिसमें वह घायल हो गई। घायल का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव माछरा भगवानपुर गांव में मंगलवार के सुबह पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर विवाद हो रहा था। इस दौरान पति ने घर में रखी ईंट उठाकर पत्नी को मारने के लिए उसकी तरफ फेंक दी। ईंट पत्नी को तो नहीं लगी लेकिन दरवाजे से होती हुई बाहर रास्ते पर जा गिरी। जहां रास्ते पर मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय बच्ची निदा पुत्री शाहिद को ईंट लग गई। जिससे वह घायल हो गई। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पर किया गया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।