फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसको लगा टीका कितनों को नहीं, शहर-देहात में सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर प्रशासनिक तंत्र संक्रमण के रोकथाम में जुटा है। स्वास्थ्य विभाग के सलाह पर शहर और देहात में निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। अब निगरानी समिति के सदस्य डोर टु डोर भ्रमण करेंगे। प्रत्येक परिवार के वैक्सीनेशन का ब्योरा एकत्र करेंगी। सोमवार को नगर पालिका परिसर में निगरानी समितियों की बैठक हुई, जिसमें 10 बिंदुओं पर निर्धारित जानकारी तलब की गई है। प्रशासन की कवायद है कि अधिक संख्या में कोरोना रोधी टीकाकरण हो सके।
विज्ञापन

डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर सोमवार को नगर पालिका परिसर में निगरानी समितियों की बैठक हुई। शहीद अशफाक उल्लाह खां पार्क में आयोजित कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे सशक्त माध्यम टीका है। सभी व्यक्ति टीका लगवाएं ताकि कोरोना को नियंत्रित किया जा सके। अधिशासी अधिकारी डॉ. बृृजेश कुमार ने कहा कि निगरानी समिति के लोग मोहल्लों में दस्तक दे रहे हैं। लोगों को टीका के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सभी व्यक्ति कोरोना रोधी टीका जरूर लगवाएं।
इस दौरान एहसान अली, प्रभारी कर अधीक्षक ओमवीर सिंह, शैलेंद्र शर्मा, असद जमाल के अलावा फहीम शाहनवाज, नूर फैजी, सिकंदर रजा, अकील अंसारी, जब्बार, कमर नकवी आदि रहे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत या वार्ड-मोहल्ले का नाम, परिवार के मुखिया या वरिष्ठ सदस्य का नाम, मोबाइल नंबर, कुल सदस्य, परिवार में एक डोज लेने वाले व्यक्ति, दूसरे डोज लेने वाले व्यक्ति, ऐसे लोग जिन्हें एक डोज नहीं लगी है, परिवार के ऐसे सदस्य के नाम जो जिले से बाहर रहते हैं, परिवार के ऐसे सदस्यों के नाम जो जिले से बाहर हैं उन्हें प्रथम डोज लग चुकी है परिवार के ऐसे सदस्यों के नाम जो बाहर हैं और उन्हें दोनों डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें