फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पत्नी मायके गई तो युवक ने फंदे से लटककर जान दी

Sun, 05 Jan 2025 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवक ने पत्नी से विवाद होने के बाद आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के गांव के श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।दरअसल, एक सप्ताह पहले युवक की पत्नी बिना ससुराल में किसी को बताए अपने मायके चली गई थी। इसके अगले दिन युवक सुसराल पहुंच गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेइज्जती कर दी। जिसके बाद वह अपने घर आ गया और उसने घर आने के बाद उसी दिन फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। बताते हैं कि खुद को बेइज्जत होने के बाद युवक परेशान हो गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात पहले तो उसने फोन पर अपनी पत्नी और अपने ससुराल पक्ष के लोगों से बात की और उसके बाद घर के अंदर कमरे में धोती से कमरे में लगे पंखे पर लटक गया। जब उसकी बहन ने उसे देखा तो उसकी चीख निकल गई। परिजन उसे लेकर सौंधन के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसे ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक के चार बच्चे हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें