फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से पत्नी के नहीं आने पर पति ने फंदे पर लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के मायके जाने के बाद नाराज पति ने फंदे पर लटककर जान दे दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फंदे पर लटकने से पहले युवक ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाला युवक मजदूर का का प्रेम प्रसंग मुरादाबाद जनपद के एक गांव निवासी युवती से चल रहा था। लिहाजा पांच महीना पहले परिजनों ने दोनों की शादी करा दी थी। युवती के पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बेटी की शादी के बाद से पूरा परिवार मुरादाबाद से दिल्ली में रहने चला गया गया।
बताया जा रहा है कि शिवरात्रि के मौके पर पति से विवाद के बाद विवाहिता दिल्ली स्थित मायके गई थी। इसके बाद वह वापस ससुराल नहीं लौटी थी। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे युवक ने पत्नी से मोबाइल पर बात की और इसके बाद कमरे में बंद होकर फंदे पर लटकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दरवाजा तोड़ कर परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें