फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जब पत्नी के सामने छोटे भाई के सिर में दाग दी थीं गोलियां

Sun, 28 Sep 2025 08:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दौलत के लिए रिश्तों की अब कोई अहमियत नहीं रही। ऐसे में अपनों का कत्ल करने में भी लोगों के हाथ नहीं कांप रहे। ऐसी ही एक घटना सात साल पहले बछरायूं में हुई थी। आम के बाग के छोटे से टुकड़े के बंटवारे को लेकर दो बड़े भाइयों ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को आज भी क्षेत्र के लोग नहीं भूले हैं।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने वाले दोनों भाइयों कानून के शिकंजे से नहीं बच सके। न्यायालय ने दोनों दोषी भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बछरायूं थानाक्षेत्र के मोहल्ला बकाबाद में किसान देवीदयाल का परिवार रहता है। उनके तीन बेटे संजीव, राजीव व राजेंद्र हैं। तीनों भाइयों के बीच बाग के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
तीनों भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग-अलग मकान बनाकर रहते हैं। चार सितंबर 2018 की रात दो बजे राजेंद्र पत्नी देवबाला के साथ घर में सो रहे थे। इस बीच बड़े भाई संजीव व राजीव और परिचित विवेक के साथ सीढ़ी लगाकर राजेंद्र के घर में घुस गए और सिर में गोली मारकर राजेंद्र की हत्या कर दी गई। कमरे में लाइट जली होने पर देवबाला ने सभी को पहचान लिया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने मृतक राजेंद्र की पत्नी देवबाला ने पिता देवीदयाल, दो भाइयों राजीव व संजीव समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई संजीव, राजीव और उनके परिचित विवेक के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था।
पुलिस ने दोषी राजीव के कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद किया था। इस मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष एससी-एसटी एक्ट की अदालत ने 19 अप्रैल को मृतक के सगे भाई संजीव और राजीव को दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तभी से दोनों दोषी भाई जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें