फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निकाह के लिए कहा तो बहन के दोस्त ने मारी गोली, युवती का भाई गंभीर

Sun, 09 Nov 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। गांव सैतली निवासी अरमान सोनू ने बहन के दोस्त से निकाह करने या बहन का पीछा छोड़ने के लिए कहा तो आरोपी ने गोली मार दी। गले में गोली लगने से अरमान लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। घायल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। डॉक्टरों के मुताबिक गले में लगने के बाद गोली फेफड़ों में फंस गई है। आरोपी ताविश रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया में हुई। क्षेत्र के ही गांव सैतली निवासी मुनव्वर हाल में परिवार के साथ डिडौली में रह रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी चंद्रप्रभा के अलावा बेटा अरमान सोनू और बेटी रेखा रानी है। करीब दो साल पहले रेखा जयपुर में नीट की तैयारी करने गई थी, तभी उसकी मुलाकात जोया के मोहल्ला टंकी वाला निवासी ताविश रजा से हो गई। इसके बाद दोनों बात करने लगे। फिलहाल रेखा घर पर रहती है जबकि ताविश रजा अभी भी नीट की तैयारी कर रहा है।
आरोप है कि शनिवार दोपहर अरमान सोनू बहन रेखा रानी के दोस्त ताविश रजा के घर पहुंचा और ताविश से बहन से शादी करने या फिर उसका पीछा छोड़ने की बात कही। इस बीच अरमान ने आज ही निकाह करने के लिए कहा तो उसकी ताविश से कहासुनी हो गई। इस दौरान ताविश ने जान से मारने की नीयत से अरमान को गोली मार दी। गोली अरमान के हाथ में पार होकर कंधे में जा लगी। उधर, घटना के बाद ताविश रजा घर से भाग गया।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डिडौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल अरमान सोनू को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल, अरमान का इलाज मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में ताविश रजा के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें