फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो और डेंगू मरीज की पुष्टि बुखार के 11 मरीज भर्ती

Sun, 09 Nov 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी 13 साल का किशोर और 22 वर्षीय महिला जांच में डेंगू पॉजिटिव पाई गई है। किशोर मुरादाबाद का रहने वाला है जो अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था जबकि अमरोहा नगर की रहने वाली है। डेंगू के दोनों मरीजों को आठ दिन से बुखार आ रहा था। दोनों का इलाज घर पर चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के 11 मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते चार दिनों में डेंगू के छह मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1150 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, वायरल फीवर, खांसी, जुकाम, नजला व उल्टी-दस्त आदि मरीज शामिल हैं। जिले में रोजाना डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
जिला अस्पताल में डेंगू के 10 आशंकित मरीजों की जांच कराई गई। इसमें महिला समेत एक किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई है और आठ आशंकितों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। जनरल वार्ड में बुखार के 11 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी ने बताया कि पिछल साल की तुलना इस बार डेंगू के मरीजों की संख्या बेहद कम है। कुछ स्थानों पर एक या दो केस मिल रहे हैं। डेंगू और बुखार को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। कोई भी बुखार पीड़ित मरीज झोलाछाप के झांसे में न आए। सरकारी अस्पतालाें में खून की जांच और दवा फ्री उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें