अमरोहा। जिले में गेहूं की खरीद का सिलसिला जारी रहा। किसानों ने मंगलवार को 2,380 क्विंटल गेहूं बेचा। इसके चलते क्रय केंद्रों में गहमागहमी रही। अफसरों ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों से जानकारी ली। फिलहाल किसानों का 8.80 करोड़ रुपये बकाया है किसानों ने भुगतान कराने की मांग की है।
जिले में गेहूं खरीद के लिए सात क्रय केंद्र संचालित हैं। विभागीय दावा है कि खरीदार नहीं मिलने से क्रय केंद्र की संख्या घटा दी गई है जिले में कुल 10,678 किसानों से 3.51 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। किसानों को कुल 70.31 करोड़ रुपये के सापेक्ष 61.50 करोड़ रुपये भुगतान किया गया है। फिलहाल 8.80 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।
मंगलवार को किसान गेहूं को बेचने के लिए क्रय केंद्रों में आए। उन्होंने कुल 2,380.85 क्विंटल गेहूं की बिक्री की। जिला खाद्य और विपणन अधिकारी सुभाष मैथानी ने बताया कि मंगलवार को क्रय केंद्रों में गेहूं की खरीद हुई है। कुल 2,380 क्विंटल गेहूं किसानों ने बेचा है। किसानों का भुगतान कराया जा रहा है। बकाया भी जल्द ही उनके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा।