बॉक्सिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल कर घर वापसी पर दिव्यांशी सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। एकेडमी खिलाड़ियों व ग्रामीणों ने उनको फूल मालाओं से स्वागत दिया।
अमरोहा स्पोर्ट्स एकेडमी की दिव्यांशी सैनी ने राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर परिजनों व एकेडमी का नाम रोशन किया है। वह प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी मुकाबले में गोल्ड जीत चुकी हैं। दिव्याशी सैनी ने वैल्लारी कनार्टक में 20 मई से 26 मई तक आयोजित सबजूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लिया। जहां पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। घर लौटने पर एकेडमी कोच निर्भय विश्नोई और ट्रेनर मनीष सैनी ने बताया कि जिले की पहली लड़की बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर खेली है। कड़ी मेहनत कर कर राष्ट्रीय स्तर का सफर तय किया है। भाजपा नेत्री विनीता सैनी की पुत्री दिव्यांशी सैनी का रेलवे स्टेशन पर परिजनों और खिलाड़ियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान गमन देव सिंह, प्रेरक चौधरी, हिमांशु सैनी, कृतिका सिंह, चारु ठाकुर आदि रहे।