नगर में नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानों के बाहर रास्ते पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया।
मंगलवार को कार्रवाई के दौरान अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और जिला अधिकारी के निर्देश पर यह कार्य किया जा रहा है। बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण तोड़ते समय कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण तोड़ने का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल के होते वह कुछ नहीं कर सके। ईओ ने बताया कि यह अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा। कुछ दुकानदारों ने खुद ही अपने द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटा लिया। संवाद