फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘‘रुख हवाओं का बदलना भी हमें आता है, काईद-ए-वक्त हैं जीने का हुनर रखते हैं’’

विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला अली नगर में आयोजित महफिल में कमाल पेश करते शायर। संवाद - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। इंडियन कल्चरल सोसाइटी के सौजन्य से ऑल इंडिया मुशायरे में शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश कर खूब दाद हासिल की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अली नगर स्थित गुलशन-ए-इकबाल में शुक्रवार रात ऑल इंडिया मुशायरा आयोजित किया गया। मुशायरे का आगाज जिगर नौगांवी ने किया। मसरूर जौहर ने कहा...कोई तो हो जो दरीचे ताजा हवा के खोले, कोई तो हो जो कहे फिजा में घुटन बहुत है। डॉ मखमूर काकोरवी ने पढ़ा...बुजुर्गों की शमीम-ए-क्लब से ताजीम करता हूँ, जो विरसे में मिला है मैं उसे तकसीम करता हूं। शीबान कादरी ने ऐसे पढ़ा...महफिल में हम फकीरों की आएं न बादशाह, सूरज के मंदिरों में चिरागों का काम क्या। मयकश अमरोहवी ने कहा...अजीब शख्स है बेचैनियों में रहता है, मेरी तरफ से गलत फहमियों में रहता है। शाने हैदर बेबाक ने ऐसे कहा... अजब अंदाज के महबूब हैं अब, मुरव्वत नई, मोहब्बत नई, वफा नई। फरहत उल्लाह ने पढ़ा...तू सुखनवर है तो मगरूर न होना वरना, जितना शीराजा है लफ्जों का बिखर जाएगा। तारिक शेरकोटी ने कहा...रुख हवाओं का बदलना भी हमें आता है, काईद-ए-वक्त हैं जीने का हुनर रखते हैं।
विज्ञापन

मुशायरे में वाहिद अमरोहवी, पंडित भुवन अमरोहवी, लाडले रहबर,अहमद रजा फराज,अमीर अमरोहवी, सरताज अमरोहवी व फराज अर्शी ने भी कलाम पेश किया। अध्यक्षता सैय्यद मसरूर हसन जौहर ने की। संस्था के संस्थापक व महासचिव मयकश अमरोहवी, संयोजक कमाल हैदर कमाल व वजाहत अली नकवी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान हबीब अहमद एडवोकेट, मखमूर काकोरवी, शाने हैदर बेबाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें