फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रायल के लिए सूखी नहर में छोड़ा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/रजबपुर। बिजनौर गंगा बैराज से शुरू हुई मध्य गंगा नहर परियोजना फेज-2 में लंबे अंतराल के बाद चौथे ट्रायल में पानी छोड़े जाने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। सूखी नहर में पानी देखकर किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान संगठन पिछले काफी समय से मध्य गंगा नहर परियोजना में पानी छोड़े जाने की मांग कर रहे थे। इस नहर के शुरू होने से किसानों को फसलों की सिंचाई में लाभ मिल सकेगा। पानी छोड़े जाने के बाद सिंचाई विभाग हर चेनेज पर निगरानी करता रहा।
बुधवार की शाम नहर में पानी आने के बाद ग्रामीण एवं किसान काफी उत्साहित नजर आए और पानी को देखने के लिए पहुंचे। इस नहर से करीब 150 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा साथ ही भूजल का स्तर पर भी सुधर सकेगा। ट्रायल के तौर पर नगर में दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नहर में पानी छोड़े जाने के बाद फसलों की सिंचाई भी आसान होगी। नहर में पानी की क्षमता चार हजार क्यूसेक की बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें