फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संदिग्ध हालत में घूम रहे दो लोगों को चोर मानकर पीटा

Fri, 01 Aug 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। संदिग्ध अवस्था में रेलवे लाइन किनारे घूम रहे दो लोगों को तिगरिया भूड़ के लोगों ने पकड़ लिया। उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

तिगरिया भूड़ के लोग चोरों का शोर मचने के कारण जागकर रात गुजार रहे हैं। बुधवार रात उनकी नजर रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो लोगों पर गई। लोगों ने दोनों को चोर मानकर पकड़ लिया। रात में घूमने के बारे में पूछने पर कुछ नहीं बताया। जिस पर भीड़ में शामिल लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस उनको थाने लेकर आई। यहां पूछताछ में एक ने मऊ निवासी और दूसरे ने लखीमपुर निवासी बताया। रात में किस कारण घूम रहे थे, यह जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें