फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा भर रह गया, अब मवेशियों का क्या होगा

Thu, 21 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा ब्लाक के खंडसाल में सूखा पड़ा तालाब। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र में तालाब सूखने से जल संकट खड़ा हो गया है। कभी पानी से लबालब भरे रहने वाले तालाबों में एक बूंद भी पानी नहीं है। पशु पालक और किसान परेशान हैं। तालाब सूखने से खेतों की नमी भी जाने लगी है। बावजूद इसके तालाबों को पानी से भरने के लिए जिला प्रशासन के पास योजना तक नहीं है।
विज्ञापन


क्षेत्र  के छोटे-बड़े सभी तालाब सूखे पड़े होने से ग्रामीण परेशान हैं। इसका असर भूमिगत जल स्तर पर देखने को मिल रहा है। इसमें गिरावट से हैंडपंप, नलकूप सूखने की स्थिति में हैं। तालाब सूखने के बाद ग्रामीण और किसानों को मवेशियों की चिंता सताने लगी हैं।

 उन्हें इस बात की आशंका है कि समय रहते पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो मवेशियों को दिक्कत होगी। यही हाल खंडसाल कलां के तालाब का है, जो अब पूरी तरह सूख चुका है। बांसखेड़ी, खेड़का, नयागांव, कौराल, धनौरी मीर, गजस्थल समेत अधिकांश गांवों के तालाब में पानी तक नहीं है।
विज्ञापन


मनरेगा से तालाबों की खुदाई तो हो गई, लेकिन उनमें पानी नहीं भरा जा सका। सीडीओ शिव कुमार मिश्र का कहना है कि, तालाबों के सूखने से प्रशासन भी परेशान है। शासन से धन की डिमांड की जा रही है। ताकि तालाबों को पानी से भरवाया जा सके।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें