फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डन, प्रिंसिपल, चीफ प्रॉक्टर पर एफआईआर

Sun, 18 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
कई दिन टालमटोल करने के बाद आखिरकार डिडौली कोतवाली पुलिस ने डीएनएस इंजीनियरिंग कॉलेज के हास्टल में बीटेक छात्र हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ही ली। मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज प्रशासन, वार्डन, प्रिंसिपल, चीफ प्रॉक्टर और एक अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर 82 निवासी प्रमोद तोमर के बेटे पंकज तोमर (21) का शव बुधवार यानी 14 दिसंबर की सुबह डिडौली के डीएनएस इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में बेड पर मिला था। पंकज इसी कॉलेज में बीटेक का छात्र था। वह पांच दिसंबर को ही कॉलेज में आया था।

कॉलेज प्रशासन व छात्र आत्महत्या की बात कर रहे थे। शुरू में पुलिस भी हत्या और आत्महत्या के बीच उलझे रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हो जाने तथा छात्र के परिजनों द्वारा हत्या की तहरीर देने के बाद भी डिडौली कोतवाली पुलिस ने तीन दिन तक हत्या का मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


 कोतवाली पुलिस यह कहती रही कि उसे अफसरों के आदेश नहीं मिले हैं, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो जाने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए थे। कई दिन तक टालमटोल करने के बाद आखिरकार कोतवाली पुलिस ने मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर छात्र हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन, वार्डन, प्रिंसिपल, चीफ प्रॉक्टर और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें