फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को घेरा, हाथापाई

Sun, 18 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कैलसा के गांव वैसपुर में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के आरोपियों को पकड़ने की कोशिश पर गुस्साए ग्रामीणों ने उनका घेराव कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई भी की गई। बाद में पहुंची फोर्स ने एक आरोपी को पकड़ लिया और रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के कैलसा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की वैसपुर गांव में अमरूद की बगिया है। उन्होेंने कैलसा के ही रहने छोटे को बाग रखवाली के लिए दे रखा है। शनिवार की शाम छोटे और उनकी पत्नी शमशीर बाग में रखवाली कर रहे थे। 

इसी बीच वैसपुर गांव के छह से ज्यादा युवक बाग में घुसकर अमरूद तोड़ने लगे। विरोध करने पर युवकों ने दंपति को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। छोटे के बेटे अमजद ने फोन कर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख युवक अमरूद की बगिया से भागकर बैसपुर गांव में एक घर में छिप गए।
विज्ञापन


सूचना पर कुछ ही देर में पुलिसकर्मी भी गांव पहुंच गए और आरोपियों को पकड़ने के लिए संबंधित व्यक्ति के घर पर पहुंच गए। इस पर गांव के लोगों ने पुलिस को घेर लिया। चर्चा है कि पुलिस से हाथापाई भी की गई। 

सूचना पर एसओ मोहित चौधरी पुलिस बल के साथ गांव में पहुुंचे। एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसओ ने पुलिस घेराव से इंकार किया है। एसओ ने बताया कि एक युवक पकड़ा है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दंपति का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें