फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड- 36 उपचुनाव : आमिर ने 949 वोटों से मोबीन को हराया

Fri, 20 Dec 2024 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगरपालिका के वार्ड 36 बेगम सराय खुर्द में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आमिर ने जीत दर्ज की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी मोबीन को 949 वोटों से हराया। वार्ड से सभासद रहे आफताब सैफी की मौत के बाद हुए उपचुनाव में उनके बेटे आमिर को प्रत्याशी बनाया गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में उपचुनाव की मतगणना आरओ एसडीएम सुधीर कुमार की देखरेख में आठ बजे से शुरू हो गई है। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। धीरे-धीरे मतपेटी से वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, वैसे ही चुनाव की तस्वीर साफ होती चली गई। चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आमिर ने सबको पछाड़ते हुए जीत दर्ज कर ली। उन्होंने 1597 वोट हासिल किए। जबकि, उनके प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी मोबीन को 648 वोट मिले।
आमिर ने प्रतिद्वंद्वी को 949 मतों से परास्त कर दिया। निर्दलीय प्रत्याशी इरशाद को 87, शहाना को तीन, शाजिया को एक वोट मिला। 17 दिसंबर को हुए उपचुनाव में 45.31 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया। चुनाव के आरओ एसडीएम सुधीर कुमार ने आमिर को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। जीत के बाद नवनिर्वाचित सभासद का मोहल्लेवासियों ने जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें