फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ईंट भट्ठे में कूदकर जान देने वाले मजदूर के परिजनों का इंतजार

Thu, 09 Jan 2025 11:52 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव खासपुर स्थित ख्वाजा ईंट भट्ठे की दहकती भट्ठी में छलांग लगाकर जान देने वाले प्रेमलाल (26) के परिजन बृहस्पतिवार की देर रात तक संभल नहीं पहुंचे। पुलिस को भी पीड़ित परिवार का इंतजार है। इसके बाद ही आगे की जांच पड़ताल पुलिस कर सकेगी। एसपी ने जांच के लिए सीओ असमोली को निर्देश दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर मजदूर की मौत से अन्य मजदूरों में दहशत का माहौल है और वह डर गए हैं। काम भी बंद कर दिया गया है।
अमेठी जिले के थाना जामो अंतर्गत गांव पूरे चोभित पुरवा निवासी युवक प्रेमलाल रविवार को ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए आया था। मंगलवार की शाम को ईंट पकाने वाली भट्ठे पर काम कर रहा था। इसी दौरान भट्ठे में छलांग लगाकर जान दे दी। पांच मिनट बाद शरीर राख के रूप में बदल गया। यह कदम युवक ने क्यों उठाया यह सवाल बृहस्पतिवार को भी सभी मजदूर एक दूसरे से करते रहे।
विज्ञापन

युवक को भट्ठी से बचाने के प्रयास में झुलसे रामगरीब का कहना है कि प्रेमलाल अच्छे स्वभाव का था। घटना से कुछ देर पहले ही मिला था और वह लग नहीं रहा था कि किसी तनाव में है। लेकिन अचानक से उसने जो कदम उठाया है उससे सभी मजदूर डरे सहमे हैं। अमेठी जिला निवासी कुच्ची ने बताया कि प्रेमलाल दो भाई और तीन बहन हैं। इसमें दो बहनों की शादी हो गई है। एक भाई और एक बहन से बड़ा था। परिवार की गुजर के लिए कमाने वाला था लेकिन अचानक ऐसा क्यों किया कोई नहीं समझ पा रहा है। इस घटना के बाद बृहस्पतिवार को श्रम परिवर्तन अधिकारी अनुज वर्मा पहुंचे। उन्होंने ईंट भट्ठा स्वामी से रिकॉर्ड मंगाकर देखा और मजदूरों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन


कोट
युवक ने किन परिस्थितियों में जान दी है। इसकी जांच के लिए सीओ असमोली को निर्देश दिए हैं। मृतक के परिजन भी अमेठी से आ रहे हैं। उनसे भी जानकारी ली जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें