फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले में 916 मतदेय केंद्रों के 1625 बूथों पर पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिले में मतदेय केंद्रों और मतदेय स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 916 मतदेय केंद्रों और 1625 मतदेय स्थलों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसमें पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आयोग से अनुमोदित मतदेय स्थलों की जानकारी दे दी गई है। निर्धारित संख्या के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 39-धनौरा (अजा) में 253 मतदेय केंद्र और 421 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र 40-नौगावां सादात में 284 मतदेय केंद्र और 416 मतदेय स्थल निर्धारित हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 41-अमरोहा में 153 मतदेय केंद्र और 366 मतदेय स्थल, जबकि विधानसभा क्षेत्र 42-हसनपुर में 226 मतदेय केंद्र और 422 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।

कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर को निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन कराने और अपात्र नामों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फार्म-6, 6ए, 7 और 8 लिए जाएंगे। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन


चार दिन चलेंगे विशेष अभियान
पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए 21 और 22 नवंबर तथा 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी संबंधित मतदेय स्थलों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें