फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धनौरा विधानसभा के वोटर मतदान में पिछडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 72. 62 प्रतिशत मतदान हुआ है। वर्ष 2017 के सापेक्ष इस बार चुनाव में .36 फीसदी मतदान प्रतिशत बढ़ने के बाद भी धनौरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता जिले में पिछड़ गए हैं। नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने पहला, हसनपुर के मतदाताओं ने दूसरा और अमरोहा क्षेत्र के मतदाता तीसरे स्थान पर रहे हैं। जिला प्रशासन ने टेबिल का मिलान करने के बाद आंकड़ों को जारी किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती नहीं होने के कारण अभी आंकड़ों में फेरबदल हो सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को जनपद की चार विधानसभा क्षेत्रों में बने 1601 बूथों पर मतदान हुआ। चारों सीटों पर कुल 13,50534 मतदाता थे, जिसके सापेक्ष 9,76143 मतदाताओं ने वोट डाले। 4560 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान किया था। दोनों तरह से पड़े वोटों की संख्या 9,80703 हो गई है। जिलाधिकारी के मुताबिक अमरोहा जिले में कुल 72.62 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो कि पिछले चुनाव से .28 फीसदी अधिक है।
वहीं, विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों की बात करें तो नौगांवा सादात विधानसभा सीट पर 3,27616 मतदाता हैं, जिसमें 2,44491 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही यहां के मतदाता जनपद के साथ दूसरे चरण के चुनाव में सबसे अधिक मतदान करने में अव्वल रहे। यहां की जनता ने कुल 74.62 फीसदी मतदान किया है। हालांकि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 76.14 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार 1.52 फीसदी कम है। ऐसे ही हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता 73.90 फीसदी मतदान करके दूसरे स्थान पर रहे हैं। इस विधानसभा सीट पर कुल 3,63934 मतदाता है, जबकि 2,68969 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। हसनपुर के मतदाता भी पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रहे। पिछले चुनाव में 74.27 फीसदी वोट पड़े थे, जो इस बार .37 फीसदी कम है।
विज्ञापन

अमरोहा क्षेत्र के मतदाता मतदान करने में जिले में तीसरे स्थान पर रहे हैं। पिछले चुनाव में मतदान 68.64 फीसदी रहा था, जबकि इस बार 71.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट पर कुल 3,13489 मतदाता थे, जिसके सापेक्ष 224170 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। धनौरा विधानसभा सीट पर 3, 45495 मतदाता है, जिसमें सापेक्ष 2,43073 ने वोट डाले। कुल 70.35 फीसदी मतदान करके जनपद की चारों विधानसभा सीटों में पिछड़ गए। हालांकि वर्ष 2017 के चुनाव में 69.99 फीसदी वोट पड़े थे, जबकि इस बार 70.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले चुनाव के सापेक्ष .36 वोट अधिक पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें