फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के वोटर लिस्ट का प्रकाशन आज, नाम बढ़ाने का मौका कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का अनंतिम प्रकाशन 27 दिसंबर को होगा। कंप्यूटराइज्ड वोटर लिस्ट तैयार हो चुकी है। वोटर लिस्ट को पोलिंग स्टेशन और तहसील स्थित कार्यालय में देेख सकेंगे। इसके बाद 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक नाम दर्ज कराने का मौका है। इस अवधि में नाम जोड़ने, संशोधन और काटने के फॉर्म भरे जाएंगे। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोग भी नाम दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में छह ब्लॉक और 601 ग्राम पंचायत है। है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव की तैयारी हो रही है। जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होना है। इसके तहत वोटर लिस्ट तैयार करने की कवायद चल रही है। पंचायत चुनाव के वोटर लिस्ट का अनंतिम प्रकाशन 27 दिसंबर को होगा। इसके बाद आम लोगों के लिए वोटर लिस्ट देखने के लिए सात दिन तक मौका मिलेगा। इसके साथ ही 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक नाम बढ़ाने के लिए फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस अवधि में वोटर लिस्ट का अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही संशोधन और नाम हटाने के लिए आवेदन किए जाएंगे। इसके अलावा दावे और आपत्तियों का निस्तारण चार से 11 जनवरी के बीच होगा। इसके साथ ही वोटर लिस्ट का प्रकाशन 22 जनवरी को होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि वोटर लिस्ट का अनंतिम प्रकाशन 27 दिसंबर को होगा। वोटर लिस्ट का अवलोकन 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक कर सकते हैं। इस अवधि में नाम बढ़ाने, संशोधन और नाम काटने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। बूथ और तहसील में वोटर लिस्ट उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें