अमरोहा। विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी कर से ई-रिक्शा चार्ज करने का भंडाफोड़ किया है। कनेक्शन धारक मीटर से पहले केबल में कट लगाकर ई-रिक्शा जार्च कराता था। छोपमारी के दौरान मौके पर 17 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। आरोपी कनेक्शन धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
शुक्रवार की रात ग्यारह बजे विजिलेंस प्रभारी सुशील कुमार राठी को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला घेर पच्छैयां के एक घेरनमुमा मकान में बिजली चोरी कर ई-रिक्शा चार्ज हो रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। टीम के पहुंचते ही ई-रिक्शा चालकों में भगदड़ मच गई। विजिलेंस टीम ने मौके पर 17 ई-रिक्शा को चार्ज होते रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने मौके पर छानबीन की जिसमें पता चला कि आरोपियों ने मीटर से पहले केबल में कट लगाकर बिजली की चोरी कर रहे हैैं। टीम ने क्लैंप मीटर भार चेक किया तो 11 किलोवाट पाया गया जबकि, कनेक्शन मात्र दो किलोवाट का है। विजिलेंस टीम के प्रभारी ने बताया कि कनेक्शन धारक जहीन फात्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। यह लोग ई-रिक्शा चार्ज कराने के एवज में चालकों से रुपये वसूलते हैं।