फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में हंगामा

Tue, 13 Mar 2018 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। 
विज्ञापन
अमरोहा नगर पालिका में हंगामे के दौरान कुर्सी फेंकते सफाई कर्मियों को रोकता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौकरी से निकालने पर भड़के ठेका सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को नगर पालिका में जमकर हंगामा किया। ठेकेदार और पालिका अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। पालिका की ओर से किसी अधिकारी के नहीं आने पर सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो उठे। उन्होंने ईओ कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पालिका कर्मियों के साथ हाथापाई कर कार्यालय के बाहर निकाल दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सफाई कर्मचारियों को समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों ठेका सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिसर में इकट्ठा हुए। यहां महिला सफाई कर्मचारियों ने हाथ में झाड़ू लेकर नगर पलिका चेयरमैन, ईओ और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार, ईओ और चेयरमैन को नगर पालिका में बुलाने की कोशिश की। लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी कोई जिम्मेदार सफाई कर्मियों के बीच नहीं पहुंचा। इसके बाद सफाई कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया। 
सफाई कर्मियों ने कार्यालयों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ईओ के कार्यालय में रखीं कुर्सियां और मेज तोड़ दी। विरोध कर रहे कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर बाहर निकाल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे सफाई कर्मचारियों को समझाकर शांत कर दिया। इसके बाद भी नौकरी से निकाले गए ठेका सफाई कर्मी दिनभर नगर पालिका में बैठे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें