हसनपुर। विश्व हिंदू परिषद के धर्म रक्षा कार्यक्रम में प्रांतीय सदस्य रामेश्वर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद धर्म की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। मंगलवार की रात विहिप की ओर से आर्य समाज मंदिर में धर्म रक्षा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विहिप प्रांतीय सदस्य रामेश्वर ने लोगों से धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमल कुमार अग्रवाल ने की। नगर अध्यक्ष अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया प्रत्येक वर्ष 21 से 31 दिसंबर तक विश्व हिंदू परिषद के द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में धर्म रक्षा कार्यक्रम चलाया गया। प्रत्येक नगर एवं गांव में धर्म की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित किया किया गया। इसी दौरान गुरु गोविंद सिंह एवं उनके पुत्रों ने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान को याद किया गया।
इस मौके पर जिला मंत्री विपिन शर्मा, जिला संगठन मंत्री डॉ. मनोज गौड़, जिला धर्म प्रसार प्रमुख प्रीतम सिंह चौहान, संयोजक राहुल हिंदुस्तानी, नगर मंत्री अमित शर्मा, मातृशक्ति संयोजिका कविता सैनी, नन्हे सिंह सैनी एडवोकेट, उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा रहे।