डिडौली। भारतीय जनता पार्टी के डिडौली मंडल की निर्वाचित मंडल अध्यक्ष कंचन सिंह जाटव का स्वागत कार्यकर्ताओं ने पोपाल सिंह के आवास पर किया गया। स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने कंचन सिंह जाटव को उनकी ईमानदारी एवं पार्टी के प्रति उनकी मेहनत को ध्यान में रखते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष पद से नवाजा है। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगी एवं मंडल में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। गिरीश गुप्ता, ठाकुर पोपाल सिंह, रूप सिंह कोहली, सत्यपाल सिंह चौहान, रामप्रकाश वर्मा, ग्राम प्रधान महीपाल सिंह, अमन चौहान, विजय गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।