फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जेल के लिए जमीन देने को तैयार नहीं रसूलपुर गुर्जर के ग्रामीण

Wed, 06 Nov 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जेल निर्माण के लिए प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा जमीन की तलाश तो पूरी कर ली गई, लेकिन अब ग्रामीणों ने जमीन नहीं देने की बात कही है। मंगलवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जमीन देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने डीएम को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रशासन और पुलिस ने जेल के लिए जोया ब्लॉक के गांव रसूलपुर गुर्जर में करीब तीन सौ बीघा जमीन का चिह्नीकरण किया था। उस दौरान ग्रामीणों से भी इस संबंध में वार्ता की गई। लेकिन, अब ग्रामीणों ने जेल के लिए जमीन देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को इस मामले को लेकर रसूलपुर गुर्जर के ग्रामीण डीएम निधि गुप्ता वत्स से मिले और जेल के लिए जमीन न देने की बात कही।
ग्रामीणों का तर्क है कि उनकी आजीविका खेती पर निर्भर है। इसी से वह अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। विगत दिनों मुरादाबाद से कारागार विभाग के अधिकारी व एसडीएम सदर ने जमीन का निरीक्षण किया था। ग्रामीणों द्वारा जमीन देने से मना करने के बाद अब प्रशासन को नए सिरे से जमीन की तलाश शुरू करनी होगी। डीएम से मिलने वालों में ग्राम प्रधान ओमकार सिंह, रतिराम, कल्याण सिंह, अमीचंद, सतीश कुमार, शंकर सिंह, चरन सिंह, सोमपाल सिंह आदि शामिल रहे। उधर, डीएम ने ग्रामीणों की बातों को सुनकर मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें