फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आजादी के बाद से दुश्वारियां झेल रहे ग्रामीण, विकास के नाम पर आश्वासन

Wed, 11 Feb 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
सराय गांव में मुख्य मार्ग की हालत। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। आजादी के 78 साल बाद भी विकास के नाम पर सराय गांव के लोगों को सिर्फ झूठे आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधि भी जमीनी हालत को नजरअंदाज कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की हालत इतनी खराब है कि वहां गड्ढे ही दिखाई देते हैं। आजमपुर से सराय गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर कीचड़ पसरा रहता है। लोगों को मजबूरी में गंदे पानी से ही होकर गुजरना पड़ता है, जबकि यह मार्ग करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाला है। आजमपुर से बास्टा को जाने वाले मार्ग की पड़ताल में यही स्थिति सामने आई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यूं तो चुनाव के बाद कोई जन प्रतिनिधि इधर झांकता भी नहीं है। वे पानी की निकासी व सड़क निर्माण के लिए सांसद, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी से होकर जाने से संक्राम रोग की आशंका रहती है।
बोले लोग...
गांव में पानी की निकासी का कोई उचित साधन नहीं होने की वजह से सड़क पर कीचड़ व जलभराव रहता है। इसकी शिकायत कई बार बीडीओ कार्यालय व विधायक से की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। -चंद्रपाल सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन


000

आजमपुर से सराय होकर करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाले मार्ग के बारे में कोई सुनवाई को तैयार नहीं है। स्कूली बच्चे व महिलाओं को भी गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। स्कूली बच्चे गंदे पानी में गड्ढों की वजह से गिर जाते हैं। पता नहीं कब इसकी सुध ली जाएगी। -सुभाष सिंह, ग्रामीण

000

आजमपुर ग्राम पंचायत ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। यह मार्ग आगे चलकर कई गांवों को जोड़ता है। मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहता है। पानी भरने की वजह से गडढों की जानकारी नहीं हो पाती है। लिहाजा रोजाना लोग इसमें गिर जाते हैं। इसको शीघ्र कराना बेहद जरूरी है। -मयंक गुर्जर, ग्रामीण

000

सराय गांव से आजमपुर को जाने वाले मार्ग पर पानी की निकासी का प्रबंध नहीं होने की वजह से गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है। कोई भी जिम्मेदार इस समस्या के समाधान के बारे में गंभीर नहीं है। आजादी के 78 साल बाद भी ऐसी स्थिति की कल्पना नहीं की जा सकती है। -नितिन कुमार, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें