फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों का हंगामा, आरोपी के घर बुलडोजर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।। नौगावां सादात कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया में ब्याज के रुपये के विवाद में दुकानदार सुधांशु की गोली मारकर हत्या के बाद सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जाते समय परिजनों और ग्रामीणों ने जोया मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद काफी देर की मशक्कत से जाम खुल सका।
पोस्टमार्टम के बाद सुधांशु का शव गांव पहुंचाने के लिए परिजन और ग्रामीण रवाना हुए थे। जोया मार्ग पर पहुंचते ही लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ ही उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ अवधभान भदौरिया के साथ अमरोहा देहात और अमरोहा नगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद लोगों ने बमुश्किल जाम खोला।
जाम खुलने के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को गांव ले जाया गया। गमगीन माहौल में सुधांशु का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि जाम नहीं लगा था, लोगों को जाम लगाने की कोशिश की थी। फिलहाल, माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें