फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कच्छा बनियान गिरोह के शक में चार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांवों में कच्छा बनियान गिरोह द्वारा की जा रही वारदातों के मद्देनजर गांव रसूलपुर भांवर के ग्रामीणों ने बाइक पर घूम रहे चार युवकों को पकड़ लिया। रात भर उनको अपने कब्जे में रखा। युवकों द्वारा अपनी पहचान बताने पर उनको छोड़ दिया गया। पुलिस ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है।
ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों कच्छा बनियान के गिरोह का खौफ है। ग्रामीण अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए रात भर जाग रहे हैं। गांव रसूलपुर भांवर में शनिवार रात दो बाइक पर घूम रहे चार युवकों को ग्रामीणों ने उनको पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उन युवकों की तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एक ग्रामीण ने बताया कि युवकों ने खुद को थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी बताया। उन्होंने अपनी पहचान भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलपुर के ग्रामीणों ने युवकों के गांव के प्रधान से उनके बारे में जानकारी की। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान ने उन युवकों के अपने ही गांव के होने की पुष्टि की। रविवार तड़के उन युवकों को छोड़ दिया गया। आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक रसूलपुर गांव के निकट बह रही गंगा नदी से मछली पकड़ने के लिए गए थे। पुलिस ऐसी किसी तरह की जानकारी से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें