फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश को गई पालिका टीम से की खींचतान

Fri, 02 Feb 2018 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
गजरौला अल्लीपुर में पैमाइश को पहुंची पालिका की टीम से नोकझोंक करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के मोहल्ला अल्लीपुर भूड़ में कब्जा की गई पालिका की जमीन की पैमाइश को लेखपाल संग पहुंची पालिका की टीम के साथ कब्जाधारियों की झड़प हो गई। कब्जाधारियों ने पैमाइश को रोकते हुए टीम को भगा दिया। आरोप है कि टीम में शामिल कर्मियों से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मामले में कार्रवाई के लिए पालिका कर्मचारियों ने थाने में तहरीर दी है।
बताया जाता है कि नगर के मोहल्ला अल्लीपुर भूड़ में कई वर्षों से नगर पालिका की करीब दो बीघा जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा है। फिलहाल कब्जा की गई जमीन पर बरसीम लगाई हुई है। 
विज्ञापन

गुरुवार को हल्का लेखपाल राधेश्याम, नगरपालिका बाबू अजय कुमार, सफाई कर्मी सुदेशना, मुन्नी, बसंती एवं सोनी पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे । जैसे ही पैमाइश का कार्य शुरू किया। इस दौरान कब्जाधारी मौके पर पहुंच गए। यहां पैमाइश कार्य को रोकते हुए टीम को आड़े हाथों लिया। पालिका टीम के साथ जमकर खींचतान की गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि सफाई कर्मियों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। इस दौरान बिना पैमाइश के ही टीम वापस लौट आई। इसके बाद पीड़ित सफाई कर्मियों ने थाने में तहरीर तक आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस दौरान हल्का लेखपाल पर भी कुछ लोगों ने मिलीभगत का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि पैैमाइश के दौरान हल्का लेखपाल चुपचाप वहां से खिसक गए। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें