फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करते 16 पकड़े

Mon, 28 Apr 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने रविवार सुबह छापा मारकर 16 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अवर अभियंता एचके कुशवाहा ने बताया कि नगर के मोहल्ला पेशथाना में हाई लॉस फीडर है। यहां बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। अभियान के तहत रविवार सुबह मोहल्ला पेशथाना में विजिलेंस व बिजली विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान 13 लोग बिजली की चोरी करते पकड़े गए, जबकि तीन ने बकाया भुगतान न करने पर काटे गए कनेक्शन को दोबारा से जोड़कर बिजली जोड़ ली थी।
विज्ञापन

जेई ने बताया कि मोहल्ले में रईस अहमद, इशहाक, नसीम, धर्मेंद्र, सुनील, अब्दुल, जमीला, रजिया, रेशमा, कय्यूम, खुर्शीदा, सुलतान, तवस्सुर आदि को बिजली चोरी करते पकड़ा है। टीम ने गांव धनौरी खुर्द में भी चेकिंग की। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें