फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बोलेरो की टक्कर से दो फैक्टरी कर्मी घायल

Mon, 28 Apr 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। वेव इंडस्ट्रीज से ड्यूटी कर गजरौला जा रहे दो कर्मचारियों की बाइक को सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। करीब 50 मीटर तक बाइक बोलेरो के साथ घसीटती चली गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार सचिन और धर्मेंद्र घायल हो गए। दोनों को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए हैं। मेरठ के भावनगर निवासी सचिन कुमार और धर्मेंद्र कुमार वेव इंडस्ट्रीज में नौकरी करते हैं। रविवार सुबह दोनों ड्यूटी के बाद बाइक से गजरौला जा रहे थे। बाइक सचिन चला रहा था, जबकि धर्मेंद्र पीछे बैठा था।
गांव मोहम्मदपुर पट्टी के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों के मुताबिक हादसे के बाद चालक बोलेरो को और ज्यादा गति से दौड़ाने लगा। इससे बोलेरो में फंसी बाइक करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में सचिन और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर, चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लिया है। बोलेरो में शराब व बीयर की बोतलें मिली है। सचिन की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो चालक मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों घायलों को परिजन उपचार के लिए बाहर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें